Gati Shakti Yojana: गति शक्ति योजना क्या है? इससे लोगों को क्या लाभ मिलेगा?

0
245
Gati Shakti Yojana
PM Gati Shakti Yojana

Gati Shakti Yojana: गति शक्ति योजना जिसे प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना (Pradhan Mantri Gati Shakti Yojana) या पीएम गति शक्ति योजना (PM Gati Shakti Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 अक्टूबर 2021 को किया गया। प्रधानमंत्री गति शक्ति वास्तव में एक राष्ट्रीय मास्टर प्लान है। यह भारत के विकास को गति देगा।

गति शक्ति योजना से भारत में अगली पीढ़ी के इंफ्रास्ट्रक्चर और मल्टी कनेक्टिविटी को ताकत मिलेगी और यह भारत की नींव को मजबूत करेगी। बताया जा रहा है कि इस प्रोग्राम के तहत भारत सरकार 107 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी।

गति शक्ति योजना या पीएम गति शक्ति योजना के लाभ

गति शक्ति योजना (Gati Shakti Yojana) के माध्यम से देश में रोड और अन्य परिवहन की सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। देश में नेशनल हाइवे का दो लाख किलोमीटर का इंटिग्रेटेड नेटवर्क बनाया जाएगा। इससे देश को नई रफ्तार मिलेगी और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

इस सरकारी योजना के अंतर्गत वन सिटी, वन ग्रिड के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 35 हजार किलोमीटर में गैस पाइपलाइन नेटवर्क तैयार किया जाएगा। योजना में भारतमाला, सागरमाला, पोर्ट्स, उड़ान, इकोनॉमिक जोन, रेलवे जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर की योजनाओं को भी शामिल किया जाएगा।

पीएम गति शक्ति योजना (PM Gati Shakti Yojana) के अगले चरण में सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अस्पताल, यूनिवर्सिटी इत्यादि का इंटिग्रेशन किया जाएगा। इससे अलावा एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए 220 एयरपोर्ट, एयरड्रोम और एयरस्ट्रिप भी बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के माध्यम से 11 इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर की स्थापना की जाएगी। साथ ही सरकार इस कार्यक्रम के जरिए मेक इन इंडिया को और मजबूती देगी। योजना के तहत केंद्र सरकार 1.7 लाख करोड़ रुपये रक्षा क्षेत्र में निवेश करेगी। इससे देश की सेना मजबूत होगी।

Pradhan Mantri Gati Shakti Yojana से भविष्य में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा निर्यातक देश बन सकेगा। केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि योजना के तहत देश में कुल 38 इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर बनाए जाएं। इसके अलावा देश में 109 फार्मा कलस्टर का भी विकास किया जाएगा। साथ ही 90 टेक्सटाइल कलस्टर भी बनाया जाएगा।