Benefits of Ajwain: गठिया के इलाज में अजवाइन के होते हैं जबरदस्त फायदे

अजवाइन ना सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि यह पेट से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। अजवायन में कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयोडीन, कैरोटीन, इत्यादि तत्व पाए जाते हैं।

0
684
अजवाइन के फायदे
अजवाइन के फायदे

Benefits of Ajwain: अजवाइन में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं। अजवाइन का आयुर्वेद में खूब इस्तेमाल होता है। अजवाइन ना सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि यह पेट से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। अजवायन में कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयोडीन, कैरोटीन, इत्यादि तत्व पाए जाते हैं। यह सभी तत्व जो अजवायन में पाए जाते हैं, वह हमारे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आज हम जानेंगे कि अजवाइन के फायदे क्या-क्या होते हैं?

अजवाइन के फायदे – Benefits of Ajwain

सबसे पहले हम लोग बात करेंगे अजवाइन के फायदे के बारे में। अजवाइन का प्रयोग पेट से जुड़ी हुई समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसमें अजवाइन काफी लाभदायक होता है। अजवाइन सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड से निजात दिलाने में भी काफी कारगर है।

पेट की बीमारियां करे दूर

अजवाइन पेट से जुड़ी हुई कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। अजवाइन का सेवन करने से पेट दर्द, गैस, उल्टी, खट्टी डकार और एसिडिटी जैसी समस्याओं में बहुत ही आराम मिलता है। अजवाइन के साथ काला नमक और सूखे अदरक को पीसकर उसके चूर्ण को खाने से खट्टी डकार और गैस की समस्या में काफी आराम मिलता है। यदि आपका पेट खराब है तो अजवाइन को चबाने से काफी लाभ मिलता है।

वजन घटाने में सहायक

अजवाइन खाने से वजन घटाने में भी काफी मदद मिलती है। यदि आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं तो इसके साथ-साथ अजवाइन का सेवन भी करना शुरू कर दें। अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे शरीर में मौजूद चर्बी घटने लगती है। एक गिलास पानी में रातभर अजवाइन को भीगा कर रखें। अब सुबह में शहद के साथ इसे मिलाकर खाली पेट पीने से जल्दी ही फायदा होता है।

गठिया के इलाज में फायदेमंद

गठिया के रोग से पीड़ित लोगों को अजवाइन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अजवाइन का सेवन करने से गठिया के रोग में काफी आराम मिलता है। अजवाइन के चूर्ण की पोटली बनाकर घुटनों पर सेकने से काफी फायदा होता है। गठिया रोग के इलाज के लिए आधा कप अजवाइन के रस में सोंठ मिलाकर पीने से काफी फायदा होता है।

नोट – यह एक सामान्य जानकारी है। बेहतर और उचित इलाज के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें।