आम्रपाली दुबे के पति का क्या नाम है? जानिए शादी हुई है या नहीं

0
12147
आम्रपाली दुबे के पति
आम्रपाली दुबे के पति का नाम

आम्रपाली दुबे के पति का क्या नाम है? भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी पहचानी अभिनेत्री हैं। भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे की पहली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी थी। यह फिल्म उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के साथ की थी। दिनेश लाल यादव भोजपुरी जगत में निरहुआ के नाम से प्रसिद्ध हैं।

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे ने कई हिट फिल्में दी हैं। निरहुआ हिंदुस्तानी के बाद दोनों की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों ने खूब पसंद किया। निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के बाद आम्रपाली दुबे ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ एक के बाद एक हिट फिल्में दीं।

आम्रपाली दुबे की शादी हुई है या नहीं?

भोजपुरी फिल्मों के पसंद करने वाले ज्यादातर दर्शक दिनेश लाल यादव निरहुआ को ही आम्रपाली दुबे के पति मानते हैं। लेकिन बता दें कि आम्रपाली दुबे की अभी शादी नहीं हुई है। उन्होंने एक साक्षात्कार में खुद कहा है कि जब भी वो शादी करेंगी तो सबको बताएंगी। उन्होंने कहा कि वह और दिनेश जी सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक साथ फिल्मों में काम करते हैं।

आम्रपाली दुबे की अभी शादी नहीं हुई है और दिनेश लाल यादव आम्रपाली दुबे के पति नहीं है। दोनों ने एक साथ इतनी अधिक फिल्में की हैं कि लोगों के मन में यह बात घर कर गई है कि आम्रपाली दुबे के पति दिनेश लाल यादव हैं। लेकिन बता दें कि दिनेश लाल यादव पहले से ही शादीशुदा हैं। दिनेश लाल यादव की पत्नी का नाम मंशा देवी (Mansha Yadav) है।

आम्रपाली दुबे ने अपनी भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत करने से पहले टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया था। मुख्य रूप से आम्रपाली दुबे पहले एक टीवी एक्ट्रेस थीं। बाद में उन्होंने भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी के जरिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। क्रेडिट – INDIA HUNTS