गर्म पानी पीने से होते हैं बड़े नुकसान, नसों में सूजन और किडनी पर होता है असर

0
673
गर्म पानी के नुकसान
गर्म पानी पीने के नुकसान

गर्म पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए वैसे तो बहुत फायदेमंद होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा गर्म पानी पीने से नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। गर्म पानी को बार-बार पीने से कई तरह के नुकसान होते हैं। सुबह-सुबह गुनगुना पानी सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन दिन में कई बार गर्म पानी पीने से शरीर को काफी नुकसान होते हैं।

गर्म पानी पीने के बड़े नुकसान

किडनी की क्षमता होती है प्रभावित – किडनी हमारे शरीर से अतिरिक्त पानी और हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। रिसर्च के अनुसार, गर्म पानी पीने से किडनी पर अतिरिक्त भार पड़ता है, जिससे कई बार किडनी को सामान्य कार्य करने में परेशानी होती है।

नींद ना आने की समस्या – रात में सोते समय गर्म दूध पीना फायदेमंद होता है लेकिन रात में सोते समय गर्म पानी पीने से नींद ना आने की समस्या हो सकती है। गर्म पानी पीने से पेशाब अधिक आती है और रक्त वाहिनी कोशिकाओं पर अत्यधिक दबाव बढ़ता है। इसलिए रात को जब भी सोने जाएं तो गर्म पानी पीने से परहेज करें।

शरीरिक अंगों को नुकसान – गर्म पानी में तापमान की मात्रा अधिक होती है। तापमान हमारे शरीर के अंदरूनी अंगों को भी प्रभावित करता है। लगातार गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर के अंगों के जलने का खतरा भी रहता है। कई बार ज्यादा गर्म पानी पीने से शरीर के अंदरूनी अंगों में छाले पड़ सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या – किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा खाने या पीने से समस्या होती है। गर्म पानी के साथ भी ऐसा ही होता है। अधिक मात्रा में गर्म पानी पीने से शरीर में रक्त की कुल मात्रा बढ़ जाती है। अनावश्यक दबाव होने पर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।

नसों में सूजन आ सकती है – आजकल लोगों को हर घंटे पानी पीने की आदत होती है। कई बार लोग बिना प्यास के भी पानी पीते रहते हैं। लेकिन बिना प्यास के गर्म पानी पीने से दिमाग की नसों में सूजन आ सकती है। इससे सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इसलिए प्यास लगने पर ही गर्म पानी का सेवन करें।