सपने में नदी देखना – जानें क्या होता है मतलब और शुभ अशुभ फल

0
924
सपने में नदी देखना
सपने में नदी देखने का मतलब

सपने में नदी देखना – सपना देखना है एक आम बात है। सपने में कई बार हम कुछ ऐसी चीजें देख लेते हैं जिससे हमारे मन में यह सवाल उठता है कि इस सपने का क्या मतलब हो सकता है? कई सपने डरावने हो सकते हैं तो वहीं कई सपने आपको आनंदित भी कर सकते हैं। डरावने सपने आने पर लोग हमेशा उसे अशुभ मानते हैं। सपने में नदी देखना भी उन्हीं सपनों में से है जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं।

सपने में नदी देखना- Sapne me nadi dekhna

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में नदी देखना बहुत ही शुभ सपना होता है। यह सपना व्यक्ति के जीवन में लाभ और खुशहाली आने का संकेत होता है। सपने में यदि आपको नदी दिखाई देता है तो यह संकेत होता है कि आपको निकट भविष्य में अपार धनलाभ होने वाला है। ऐसे सपने आने का मतलब है कि आपको जीवन में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

सपने में नदी का साफ पानी देखना

सपने में यदि आपको नदी का साफ पानी दिखाई देता है तो यह भी सपना बहुत ही अच्छा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना इस बात का संकेत होता है कि अगर आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपको उसमें सफलता अवश्य मिलेगी।

सपने में नदी पार करना

यदि आप सपने में खुद को नदी पार करते हुए देखते हैं तो यह सपना भी एक शुभ संकेत है। यदि आप सपने में किसी नदी को बहुत ही आसानी से पार कर लेते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपको जीवन में सफलता या उपलब्धि हासिल होने वाली है और आपके काम बनने वाले हैं। जीवन में जो भी परेशानियां हैं, वह जल्द ही खत्म हो सकती है।

सपने में नदी में तैरना

यदि आप सपने में खुद को नदी में तैरते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में कुछ बदलाव होने वाला है, जिसको लेकर आप चिंता में हैं। हालांकि यह सपना एक शुभ सपना होता है और इस सपने का संकेत होता है कि आप किसी भी बड़े खतरे को बड़ी ही आसानी से पार कर लेंगे।

सपने में नदी में नहाना

यदि आप खुद को सपने में नदी में नहाते हुए देखते हैं तो यह सपना एक शुभ सपना होता है। इस सपने का मतलब होता है कि आप किसी बीमारी से जल्द ही छुटकारा पा लेंगे और यदि आपके ऊपर कोई ऐसा संकट है जो खत्म नहीं हो रहा है तो जल्द ही उससे आपको निजात मिलेगी।

सपने में गंगा नदी देखना

गंगा नदी भारत में बहुत ही पवित्र नदी मानी जाती है। गंगा नदी का पानी कभी खराब नहीं होता है। सपने में गंगा नदी को देखना एक बहुत ही दुर्लभ सपना माना जाता है। ऐसे सपने बहुत कम लोगों को आते हैं और यदि आपके सपने में गंगा नदी दिखी है तो यह जीवन में सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है। सपने में गंगा नदी देखने का मतलब है कि आपका जीवन बहुत ही पवित्र है। आपके अंदर निर्मलता का भाव आने वाला है। आपके अंदर दूसरों का कल्याण और भला करने का भाव आने वाला है।